ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

कार पार्किंग को लेकर भाकपा की विधायक व कांग्रेस नेता में तकरार

Swatantra Vaartha  Sat, 6 Mar 2010, IST

कार पार्किंग को लेकर भाकपा की विधायक व कांग्रेस नेता में तकरार

हैदराबाद। खम्मम जिले के वैरा की भाकपा विधायक डॉबी चंद्रावती ने कांग्रेस पार्टी के विधान परिषद सदस्य शिवरामी रेड्डी और उनके समर्थकों पर न्यू एमएलए क्वार्टर्स में उन्हें प्रता़डत करने का आरोप लगाया।

चंद्रावती ने आज मीडिया को बताया कि वह न्यू एमएलए क्वार्टर्स में क्वार्टर नंबर १६५ में रह रही हैं और उनके सामने केे क्वार्टर में रह रहे विधान परिषद सदस्य शिवरामी रेड्डी अपनी कार उनकी (चंद्रावती) पार्किंग एरिया में पार्क कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले तीन महीने से शिवरामी रेड्डी ने उन्हें परेशान कर रहे हैं और इस बाबत उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को लिखित शिकायत भी की है और अब यह मामला पार्टी के समक्ष ले जायेगी। चंद्रावती ने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि शिवरामी रेड्डी के बर्ताव में बदलाव आयेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और अपरिहार्य परिस्थितियों में उन्हें मीडिया के सामने आना प़डा।

भाकपा विधायक के अनुसार, उन्होंने शिवरामी रेड्डी से अपनी कार पार्किंग की समस्या के बारे में जवाब तलब किया, तो शिवरामी रेड्डी ने बदसलूकी से पेश आते हुए उन्हें अपनी कार स़डक पर पार्क करने की सलाह दे डाली। चंद्रावती ने कहा,‘विधान परिषद में सरकारी सचेतक के पद पर रहते हुए शिवरामी रेड्डी का मुझ जैसी महिला को सुरक्षा मुहैया कराने की बजाये इस तरह पेश आना चिंताजनक है।’ चंद्रावती ने बताया कि उन्होंने जब शिवरामी रेड्डी को इस बारे में विधानसभा अध्यक्ष से शिकायत करने की चेतावनी दी, तो शिवरामी रेड्डी ने यह कहकर उनकी बात मानने से इंकार कर दिया कि आपको जिससे शिकायत करनी है, बेहिचक कर सकती हैं।

बाद में, विधानसभा अध्यक्ष एन किरण कुमार रेड्डी ने आज विधायक चंद्रावती और विधान परिषद सदस्य शिवरामी रेड्डी को अपने कक्ष में बुलाकर दोनों के बीच सुलाह करा दी। किरण कुमार रेड्डी ने शिवरामी रेड्डी से अब से चंद्रावती के क्वार्टर्स के सामने अपनी कार पार्क नहीं करने की बात कहने के साथ ही अपने साथी विधानसभा सदस्यों के साथ सलीके से पेश आने की हिदायत भी दी

आपकी राय