ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

हैदराबाद में दो घंटे की बिजली कटौती शुरू

Swatantra Vaartha  Sun, 7 Mar 2010, IST

हैदराबाद में दो घंटे की बिजली कटौती शुरू

हैदराबाद। तेजी से ब़ढती बिजली की खपत और घटते उत्पादन के कारण नगरद्वय में प्रतिदिन दो घंटे आधिकारिक रूप से बिजली कटौती शुरू हो गयी है। गौरतलब है कि गत गुरुवार तक केवल एक घंटे बिजली की कटौती की जा रही थी, लेकिन आज से लगभग सभी क्षेत्रों में अर्थात ३३/११ केवी विद्युत सबस्टेशनों की परिधियों में अलगअलग समय पर दो घंटे बिजली कटौती करने की सीपीडीसीएल ने घोषणा की। इस बिजली कटौती के दायरे में सरकारी व निजी अस्पताल से लेकर राज्य प्रशासनिक मुख्यालय सचिवालय तक शामिल हैं।

सीपीडीसीएल की घोषणा के अनुसार नुमाइश मौदान, मलकपेट, पेट्‌लाबुरुज, सालारजंग, कंदिकल गेट, सीआरपीएफ, संतोषनगर, मीरआलम, चंदुलाल बारादरी, सीताराम बाग, लंगरहाउज, गनरॉक, हैदरग़ुडा सेंट्रल, माधापुर, एसी गाड्‌र्स, रोड नंबर२, न्यू अत्तापुर, हुसैन नगर(सचिवालय सहित), इंदिरा पार्क, मैत्रीवनम, हकीमपेट, मच्चबोल्लारम क्षेत्र में प्रात: ९०० से १० बजे तक तथा मध्याह्न १०० से २०० बजे तक दो घंटे विद्युत आपूर्ति ठप रहेगी।

खिलवत, सुल्तानबाजार, ईएनटी अस्पताल, उस्मानिया अस्पताल, इंडस्ट्रियल एरिया, विट्ठलव़ाडी, नारायणग़ुडा, बोइनपल्ली, हैदरग़ुडा स्टेशन, गोशामहल, कारवान, आसमानग़ढ, कंचनबाग, उस्मानिया विश्वविद्यालय, यूसुफग़ुडा, अंबरपेट, ग्रीनलैंड्‌स, चिन्ना तोक्कट, भूदेवी नगर, एचएएल, आईडीपीएल, प्रागा टूल्स, ३३/११ केवी सब स्टेशनों की परिधियों में प्रात: १००० से ११०० बजे तक मध्याह्न २०० से ३०० बजे तक बिजली कटौती की जायेगी। एयरपोर्ट, संजीव;फ़ा पार्क, रोड नंबर२, जिमखाना, मोंडा मार्केट, अड्डागुट्टा, पाटीगड्डा, बंसीलाल पेट, फीवर अस्पताल, ग़ुडी मल्कापुर, अय्यप्पा सोसाइटी, आसिफनगर, नामपल्ली, आल्विन, ईएसआई, मोतीनगर, लेक व्यू, प्रशांत नगर, चंचलग़ुडा, ११ केवी अहमदनगर, पुलिस मेस, एचएमटी, माऱेडपल्ली, कल्याणनगर, कुंदनबाग ३३/११ केवी सब स्टेशनों की परिधियों में प्रात: ११०० से दोपहर १२०० बजे तक तथा मध्याह्न ३०० से ४०० बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उसी तरह, क्लॉक टावर, रोड नंबर२२, लालाग़ुडा, जेम्स स्ट्रीट, आरपी निलयम, बेगमपेट, बतुकम्मा कुंटा, निम्स, सीताफलमंडी, दुर्गानगर, चिलकलग़ुडा, एसडीअस्पताल, चंचलग़ुडा, फलकनुमा, श्रीनगर कॉलोनी, मूसारमबाग, गोलकोंडा, जवाहर नगर, येल्लारेड्डीग़ुडा, नेहरूनगर, पंजेशाह, एर्रामंजिल ३३/११ सब स्टेशनों की परिधियों में मध्याह्न १२०० से १०० बजे तक तथा सायं ४०० से ५०० बजे तक बिजली कटौती की जायेगी।

आपकी राय