थाने में ग्रेनेड फटने से एक की मौत, दो कांस्टेबल जख्मी
नलगोंडा। नलगोंडा जिले के गुंडाल मंडल मुख्यालय स्थित थाने में आज रात ग्रेनेड फटने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दो कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गये।
गुंडला थाना में कार्यरत कांस्टेबल गोगुला श्रीनिवास (पीसी नंबर १९००) अपने बेटे गोगुला श्रीकांत (२०) के साथ आज शाम थाने के शस्त्रागार में आया था। वहां वह हैंड ग्रेनेड (हथगोले) लेकर उसके बारे में अपने बेटे को समझा रहा था कि दुर्घटनावश ग्रेनेड फट गया। इस विस्फोट में श्रीकांत की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि श्रीनिवास का हाथ उ़ड गया।
