ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

नलगोंडा में ट्रैक्टर जलाशय में गिरा, १३ की मौत

Swatantra Vaartha  Mon, 8 Mar 2010, IST

नलगोंडा में ट्रैक्टर जलाशय में गिरा, १३ की मौत

नलगोंडा। नलगोंडा से करीब ६० किलोमीटर दूर चिलकुरु मंडल के चेन्नारीगुडेम के समीप एक ट्रैक्टर के स़डक के किनारे स्थित रामुलाकोंडा जलाशय में गिर जाने से कम से कम १३ तीर्थयात्रियों की मौत हो गयी तथा आठ अन्य घायल हो गये। घायलों को निकट के कोद़ाड सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पांच की हालत गंभीर बतायी गयी है।

इस हादसे में १२ लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि एक ने अस्पताल ले जाते समय दम त़ोड दिया। मरने वालों में से नौ लोग मेल्लाचेरुवु गांव के रहने वाले थे, जबकि तीन अन्य की पहचान चिन्नारीगुडेम के निवासियों के रूप में की गयी है। मृतकों में पांच बच्चे भी शामिल हैं। आशंका है कि ट्रैक्टर के नीचे और भी शव हो सकते हैं। तालाब से शवों को बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए कोदाड अस्पताल भेजा गया है। मृतकों में ट्रैक्टर चालक भी शामिल है। ट्रैक्टर में सवार लोग मेलाचेरूवू गांव से चिन्नारीगुडेम स्थित एक मंदिर में पूजाअर्चना के लिए जा रहे थे कि इसी दौरान यह हादसा हुआ।

पुलिस ने बताया कि यह घटना मंदिर से तीन किलोमीटर पहले हुई और चालक के ट्रैक्टर पर से नियंत्रण खोने के बाद वह आठ फुट गहरे जलाशय में गिर गया। जिला कलेक्टर एसएएमरिजवी और पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने मौके पर पहुंच कर राहत एवं बचाव अभियान का जायजा लिया। ट्रैक्टर पर कितने लोग सवार थे, इसकी सही संख्या नहीं मिल पाई है। एक खबर के अनुसार ट्रैक्टर पर २५ लोग थे, जबकि कुछ लोगों ने बताया तीर्थयात्रियों की संख्या ३० थी। बताया जाता है कि ट्रैक्टर पर पांच परिवार के सदस्य थे, जो एक समारोह में शामिल होने के लिए कट्टा मैसम्मा मंदिर जा रहे थे। देर रात तक भी बचाव कार्य जारी थे।

आपकी राय