नगरद्वय में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगा टीटीडी
हैदराबाद। तिरुमला तिरुपति देवस्थानम् (टीटीडी) द्वारा नगरद्वय तथा इसके अतराफ कई कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। टीटीडी द्वारा हिमायतनगर स्थित बालाजी भवन में हर रविवार को प्रात: १० बजे से वेंकटेश्वरस्वामी कल्याणोत्सव का आयोजन कर रहा है। इसके अतिरिक्त हर शुक्रवार को श्रीवारु का अभिषेक कार्यक्रम भी आयोजित किया जा रहा है।
इसके अलावा विद्यानगर कालोनी स्थित श्रीगणपति देवालयम में नौ और १० मार्च को मृंगंटी कुलशेखराचार्युलू द्वारा सायं ६३० बजे उपदेश, ११ मार्च को सायं ६३० बजे वाई सुब्रह्म यम द्वारा भक्ति संगीत, १२ मार्च को प्रात: १०३० बजे नि:शुल्क सामूहिक कुंकुम अर्चना तथा सायं ६३० बजे श्रीमती वीभानुमति द्वारा हरिकथा का आयोजन किया जायेगा।
हिमायतगनर स्थित बालाजी भवन में निम्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे : १३ मार्च को सायं ६३० बजे टीवी भास्कर राव द्वारा संगीत, १४ मार्च सायं ६३० बजे अन्नमाचार्य संकीर्तनालु, १६ व १७ मार्च सायं ६३० बजे डॉकंडालाइ श्रीनिवासचार्युलू द्वारा हरि उपदेश। इसके अतिरिक्त टीटीडी द्वारा एसवी वेद पाठशाला, केसरागुट्ट में १४ मार्च को अपराह्न दो बजे से एसवीराम मोहन द्वारा हरि कथा वाचन का भी आयोजन किया जायेगा।
