इंटर की परीक्षाएं कल से
हैदराबाद। इंटरमीडिएट बोर्ड के सचिव बलरामय्या ने परीक्षार्थियों से १० मार्च से शुरू होने वाली इंटर की परीक्षाआें में उत्तर पुस्तिकाआें में ‘जय तेलंगाना’, ‘जय एकीकृत आंध्र प्रदेश’ या ‘जय आंध्रा’ जैसे नारे नहीं लिखने की अपील की है। उन्होंने उत्तर पुस्तिकाआें में इस तरह के नारे लिखना परीक्षा नियमों के खिलाफ बताया।
बलरामय्या ने कहा कि परीक्षार्थियों का आंदोलन से संबंध नहीं होना चाहिए और यह सब ‘ब़डे लोग’ देख लेंगे। उन्होंने परीक्षार्थियों से अपने उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखकर परीक्षा देने की अपील की। उन्होंने कहा कि नारे लिखने के बावजूद उत्तर पुस्तिकाआें का मूल्यांकन किया जायेगा, लेकिन उनके परिणामों की घोषणा से पूर्व विचार किया जायेगा। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों का भविष्य अब उनके हाथ में है।
इंटरमीडिएट की परीक्षाआें के उपलक्ष्य में आज यहां आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बलरामय्या ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाआें का मूल्यांकन संबंधित क्षेत्र में ही करने की तेलंगाना राजनीतिक ज्वाइंट एक्शन कमेटी (जेएसी) की मांग के बारे में सरकार को रिपोर्ट सौंपी गयी है और इसपर मंगलवार तक फैसला आ जायेगा। उन्होंने कहा कि अगर सरकार की ओर कोई निर्णय नहीं आता है, तो हम पुरानी प्रक्रिया ही जारी रखेंगे।
