मालिक के घर से लाखों चुराने वाला गिरफ्तार
हैदराबाद। एलबीनगर थाना पुलिस ने अपने मालिक के मकान से लगभग ४१५ लाख रुपये चोरी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अल्कापुरी स्थित मार्बल की दुकान के मालिक दीपक के मकान में बद्री प्रसाद उर्फ विनोद कुछ समय से नौकरी कर रहा था।
कुछ दिनों पहले प्रसाद ने दीपक के मकान की आलमारी के ताले त़ोडकर करीब ४१५ लाख रुपये चुरा लिये। प्रसाद चोरी के पैसे के साथ नेपाल भागने की कोशिश में था कि लखनऊ में संदेहास्पद स्थिति में घूमते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे एलबीनगर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने उसके पास से ३२० लाख रुपये बरामद करने के साथ ही आज उसे रिमांड में भेज दिया। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है
