ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या तेलंगाना मामला केन्द्र सरकार के गले की हड्‍डी बन गया है?

  • हाँ
  • नहीं
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

महिलाआें को और सशक्त बनाने की जरूरत : रोशय्या

Swatantra Vaartha  Tue, 9 Mar 2010, IST

महिलाआें को और सशक्त बनाने की जरूरत : रोशय्या

हैदराबाद। मुख्यमंत्री केरोशय्या, विपक्ष के नेता एनचंद्रबाबू नायुडू तथा विधानसभा के अन्य सदस्यों ने महिलाआें के और सशक्तिकरण की जरूरत पर बल दिया तथा लोकसभा व विधानसभाआें में महिलाआें को ३३३३ प्रतिशत आरक्षण दिलाने के लिए संप्रग सरकार के प्रयासों की सराहना की।

विधानसभा अध्यक्ष एनकिरण कुमार रेड्डी ने शून्यकाल के दौरान महिला सदस्यों के लिए अपने विचार रखने हेतु समय निर्धारित किया। चर्चा प्रारंभ करते हुए सदन के नेता डॉजेगीता रेड्डी ने कहा कि सौ वषा] से आठ मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की प्रथा है। उन्होंने कहा कि केंद्र में कांग्रेस नीत संप्रग सरकार महिलाआें को लोकसभा तथा विधानसभाआें में आरक्षण उपलब्ध कराने में प्रयासरत है। उन्होंने निष्ठापूर्ण प्रयासों के लिए संप्रग अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी तथा प्रधानमंत्री डॉमनमोहन सिंह का आभार प्रकट किया।

मुख्यमंत्री केरोशय्या ने कहा कि यह सब श्रीमती सोनिया गांधी तथा प्रधानमंत्री डॉमनमोहन सिंह के प्रयासों का ही फल है कि श्रीमती प्रतिभा पाटिल महिला होकर भी इस विशाल देश की राष्ट्रपति बन गयीं। इसी तरह मीरा कुमार को लोकसभा अध्यक्ष मनोनीत करने के लिए श्रीमती गांधी ने अथक प्रयास किया। रोशय्या ने कह कि श्रीमती सोनिया गांधी ने स्वयं सत्तासुख की कामना नहीं की, लेकिन देश की सत्ता में महिलाआें की भागीदारी सुनिश्चित की।

महिलाआें पर हो रहे अत्याचारों पर चिंता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि कोई इस बात को याद रखे कि उसकी मां भी एक महिला थी, तो कोई भी व्यक्ति अन्य महिलाआें के प्रति घृणित अपराध नहीं करेगा।

रोशय्या ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने महिलाआें के कल्याण की चिंता की है और प्रदेश के स्वयं सहायता समूह देश में आदर्श बन गये हैं। उन्होंने बताया कि इन समूहों में १०६ कऱोड महिलाएं शामिल हैं। महिलाआें को विधायिकाआें में आरक्षण दिलाना उनकी सशक्तिकरण की दिशा में एक कदम है। उन्होंने विश्वास जताया कि महिला आरक्षण विधेयक में परिवर्तन होते रहेंगे और महिलाआें को और अधिक अधिकार दिलाने में यह सहायक होगा।

आपकी राय