चोरी के आरोप में चार गिरफ्तार
हैदराबाद। नाचारम थाना पुलिस ने चोरी के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से लगभग ३० तोले स्वर्णाभूषण बरामद किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शापुरनगर क्षेत्र निवासी वाजिद, नवाद, सुरेश रेड्डी तथा आदिल खान मिलकर बोइनपल्ली थानांतर्गत कई मकानों के ताले त़ोडकर १३ तोले सोने के आभूषण चुरा लिये। चारों आज मल्लापुर स्थित जगदंबा स्वर्णाभूषणों की दुकान में ३० तोले सोना बेचने की कोशिश कर रहे थे कि तभी इस संबंध में मिली विश्वस्त सूचना पर नाचारम पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उन्होंने बोइनपल्ली थानांतर्गत विभिन्न मकानों में चोरियां करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने बाद में चारों को रिमांड में भेज दिया।
