ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

दमरे मजदूर यूनियन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया

Swatantra Vaartha  Tue, 9 Mar 2010, IST

दमरे मजदूर यूनियन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया

हैदराबाद। दक्षिण मध्य रेलवे मजदूर यूनियन ने आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया तथा रेल निलयम सभागार सिकंदराबाद में एक सभा का आयोजन किया, जिसमें सैक़डों की संख्या में रेलवे महिला मजदूरों तथा महिला अधिकारियों ने भाग लिया।

सभा की अध्यक्षता एससीआरएमयू की महिला समिति की आंचलिक संयोजक तथा एससीआरएमयू की सहायक महासचिव श्रीमती पीहिमावति वीराव ने की। इस अवसर पर दमरे के महाप्रबंधक एमएसजयंत तथा दमरे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष श्रीमती गायत्री जयंत सम्माननीय अतिथि थे।

पीहिमावति राव ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के प्रारब्ध पर प्रकाश डाला तथा कहा कि हर महिला कर्मचारी का यह कर्त्तव्य है कि वह अनेकों संघषा] के बाद प्राप्त की गयी सुविधाआें व अधिकारों की रक्षा करे।

दमरे के महाप्रबंधक एमएसजयंत ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे समाज में महिलाआें को वैदिक काल से ही सम्मान दिया जाता है और सम्मान देने की यह परंपरा भविष्य में भी जारी रहनी चाहिए।

एससीआरडब्ल्यूडब्ल्यूओ की अध्यक्ष श्रीमती गायत्री जयंत ने अपने संबोधन में कहा कि ट्रेड यूनियन आंदोलन में महिलाआें को सशक्त बनाने की जरूरत है। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दक्षिण मध्य रेलवे की महिला कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर दमरे के मुख्य कार्मिक अधिकारी मनोज पांडे, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्रीमती चंद्रिमा राय, एससीआरएमयू के अध्यक्ष वी पी आर पिल्लै, एससीआरआरएमयू के महासचिव सी एच शंकर राव, दमरे के एफए एंड सीएओ श्रीमती राधा वरियार, रेलवे जूनियर कॉलेज सिकंदराबाद की प्रधानाध्यापिका श्रीमती इंदिरा देवी, एफए एंड सीएओ/जी श्रीमती उमा रानाडे, एसपीओ श्रीमती बीवाणी कुमारी आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

श्रीमती एनअरुंधति ने एकत्रजनों का स्वागत किया, जबकि श्रीमती वीप्रेमलता ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

आपकी राय