रोशय्या बीमार
हैदराबाद। मुख्यमंत्री केरोशय्या को आज बुखार व दस्त होने की शिकायत के बाद चिकित्सकों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। बीमार होने के कारण मुख्यमंत्री आज विधानसभा की कार्यवाही में भी भाग नहीं ले सके। चिकित्सकों ने उनके आवास पर ही उनकी जांच की। बाद में चिकित्सकों ने बताया कि रोशय्या मामूली रूप से बीमार हैं और उन्हें दिनभर आवास पर ही विश्राम करने की सलाह दी गयी है।
रोशय्या को आज शाम फिक्की की बैठक में भाग लेना था, लेकिन उनकी ओर से मंत्री डीश्रीधर बाबू बैठक में हाजिर हुए। रोशय्या के करीबी सूत्रों का मानना है कि महिला दिवस व महिला आरक्षण विधेयक पारित होने के उपलक्ष्य में महिला नेताआें ने उन्हें मिठाइयां बांटी थीं। संभवत: ज्यादा मिठाइयां खोने से ही वे बीमार प़ड गये। इधर, रोशय्या के अस्वस्थ होने की खबर मिलने पर कांग्रेस पार्टी प्रमुख व संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी तथा प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने फोन पर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों के अनुसार रोशय्या गुरुवार से अपने काम पर लौटेंगे और रोजाना की तरह कल सुबह विधानसभा में हाजिर होंगे तथा शाम को सचिवालय में लोगों से मिलेंगे।
