ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या तेलंगाना मामला केन्द्र सरकार के गले की हड्‍डी बन गया है?

  • हाँ
  • नहीं
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

प्रदेश महिला कांग्रेस ने की सोनिया को भारत रत्न देने की मांग

Swatantra Vaartha  Thu, 11 Mar 2010, IST

प्रदेश महिला कांग्रेस ने की सोनिया को भारत रत्न देने की मांग

हैदराबाद। राज्यसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित होने से गदगद महिला कांग्रेस की प्रदेश इकाई ने कांग्रेस अध्यक्ष और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की प्रमुख सोनिया गांधी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजे जाने की मांग की है। प्रदेश पार्टी मुख्यालय गांधी भवन में आयोजित एक संवाददाता सम्मलेन में प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष गंगा भवानी ने कहा कि उन्होंने अपनी मांग के बारे में राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को फैक्स से सूचित कर दिया है और एक प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही उनसे मिलकर इस मांग को उनके समक्ष रखेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महिलाआें के कल्याण और सशक्तीकरण के लिए समर्पित है, अब महिलाआें के लिए संवैधानिक निकायों में आरक्षण का प्रावधान होने से महिलाआें की समस्यायों का निराकरण आसानी से संभव हो सकेगा। महिला कांग्रेस महासचिव टीवेंकटारत्नम ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर श्रीमती गांधी ने देश की महिलाआें को संवैधानिक निकायों में ३३ प्रतिशत आरक्षण का तोहफा दिया है।

समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय जनता दल के सांसदों के सदन में किए विरोध की निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि इन लोगों के आने में महिलाआें के वोटों का भी योगदान रहा है, लेकिन इनकी महिलाआें के प्रति कोई प्रतिबद्धता नहीं है। इस मौके पर पार्टी मुख्यालय में पटाखे छ़ोडे गए और मिठाई बांटकर जश्न मनाया गया।

आपकी राय