ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

लॉरी की टक्कर से युवक की मौत

Swatantra Vaartha  Fri, 12 Mar 2010, IST

लॉरी की टक्कर से युवक की मौत

हैदराबाद। उप्पल थानांतर्गत लॉरी की टक्कर से एक युवक की मौत हो गयी जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उप्पल के सरस्वतीनगर कॉलोनी निवासी पेंटर मुश्यम गोवर्धन उर्फ गोपी (३५) कल रात चिलकानगर निवासी अपने मित्र संगीत राव (३४) के साथ मोटर साइकिल से नागोल जा रहा था कि रात १०३० बजे नागोल ब्रिज के पास पीछे से तेज रफ्तार से आती हुई एक लॉरी ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल गोपी की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि संगीत राव गंभीर रूप से घायल हो गया। संगीत को १०८ वाहन से अस्पताल ले जाया गया, जबकि गोपी के शव को पोस्टमार्टम के लिए गांधी अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आपकी राय