ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या तेलंगाना मामला केन्द्र सरकार के गले की हड्‍डी बन गया है?

  • हाँ
  • नहीं
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

टीआरएस को तेदेपा नेताआें से त्यागपत्र मांगने का अधिकार नहीं : दयाकर

Swatantra Vaartha  Fri, 12 Mar 2010, IST

टीआरएस को तेदेपा नेताआें से त्यागपत्र मांगने का अधिकार नहीं : दयाकर

हैदराबाद। तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के वरिष्ठ नेता ईदयाकर राव ने आज कहा कि तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) को तेेदेपा के निर्वाचित प्रतिनिधियों से त्यागपत्र मांगने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है, क्योंकि उनके अपने नेताआें केचंद्रशेखर राव तथा विजयशांति ने अब तक अपनी संसदीय सीटों से इस्तीफा नहीं दिया है।

आज यहां कमलाकर राव के साथ विधानसभा में मीडिया प्वाइंट पर संवाददाताआें को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि तेदेपा अब भी तेलंगाना जेएसी में है और पृथक राज्य के लिए संघर्ष कर रही है।

उन्होंने कहा कि विधानसभा का वर्तमान सत्र समाप्त होने के बाद तेदेपा पृथक तेलंगाना राज्य के लिए अपना आंदोलन तेज करेगी। उन्होंने बताया कि पार्टी जिलावार कार्य योजना तैयार कर रही है।

दयाकर राव ने कहा कि उनकी पार्टी इस सब का खुलासा करने के लिए तैयार है, लेकिन टीआरएस नेताआें के समक्ष नहीं। उन्होंने कहा कि टीआरएस नेता हरीश राव की यह बयानबाजी कि केवल उनकी पार्टी ही तेलंगानावासियों की प्रतिनिधि पार्टी है, उचित नहीं है।

तेलंगाना मुद्दे को लेकर आत्महत्या करने वाले छात्रों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दयाकर राव ने कहा कि पृथक राज्य के बारे में केंद्र सरकार द्वारा की जा रही अनुचित घोषणाआें के कारण ही छात्र आत्महत्या कर रहे हैं।

आपकी राय