स़डक हादसे में कर्नाटक के सात लोगों की मौत
कर्नूल। कर्नूल में पेेद्दापाडु गांव के निकट गत देर रात एक मिनी वैन और लारी की टक्कर से सात लोगों की मौत हो गई, जिसमें पांच महिलायें शामिल हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि वैन में सवार १६ श्रद्धालु कर्नूल जिले के श्रीशैलम मंदिर की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में चालक के नियंत्रण खोने से वाहन लारी से जा टकराया। दुर्घटना में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। दो घायलों ने स्थानीय अस्पताल में इलाज के दौरान दम त़ोड दिया। ये सभी लोग कर्नाटक में रायचूर के निवासी थे। पुलिस ने बताया कि घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
