ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

दयाकर राव को टीआरएस की आलोचना करने का नैतिक अधिकार नहीं : हरीश राव

Swatantra Vaartha  Tue, 16 Mar 2010, IST

दयाकर राव को टीआरएस की आलोचना करने का नैतिक अधिकार नहीं : हरीश राव

हैदराबाद। तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक टी हरीश राव ने कहा कि तेलुगु देशम पार्टी के विधायक ईदयाकर राव को उनकी पार्टी टीआरएस की आलोचना करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है, क्योंकि दयाकर राव ने स्वयं अपने आत्मसम्मान को उनके पार्टी अध्यक्ष नारा चंद्रबाबू नायुडू के पास गिरवी रखा है। आज यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए हरीश राव ने कहा कि सुबह ‘जय तेलंगाना’ और शाम को ‘जय संयुक्त आंध्र’ का नारा लगने वाले चंद्रबाबू नायुडू को दयाकर राव ने अपने आपको बेच दिया है। उन्होंने कहा कि अगर दयाकर राव में हिम्मत है, तो वह चंद्रबाबू नायुडू को पृथक तेलंगाना के समर्थन में श्रीकृष्णा समिति के समक्ष ज्ञापन सौंपने के लिए तैयार करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस व तेदेपा तेलंगाना राजनीतिक संयुक्त कार्रवाई समिति से मध्य में ज़ुडे और बाद में अपने आप चले गए। इसमें तेरास का क्या दोष है।

आपकी राय