ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

पुलिस आयुक्त कार्यालय पर धरना दे रहे तेदेपा कार्यकर्ता गिरफ्तार

Swatantra Vaartha  Thu, 18 Mar 2010, IST

पुलिस आयुक्त कार्यालय पर धरना दे रहे तेदेपा कार्यकर्ता गिरफ्तार

हैदराबाद। गत दिनों इंदिरा पार्क के पास घटी एक घटना के संदर्भ में तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के नेताआें पर दर्ज आपराधिक मामले वापस लेने की मांग पर आज नगर पुलिस आयुक्त कार्यालय के समक्ष धरना दे रहे लगभग १०० पार्टी कार्यकर्ताआें को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया। उक्त घटना में कुछ अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

प्रदर्शनकारियों ने पुलिस द्वारा तेदेपा अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायुडू के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मामला दर्ज करने की निंदा की तथा नारे लगाये। कार्यकर्ताआें को व्यस्त बशीरबाग क्रास रोड पर नारायणग़ुडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि तेदेपा के दो पार्षदों एस श्रीनिवास रेड्डी व भानू प्रसाद सहित एक पूर्व पार्षद दिनेश यादव को गत ६ मार्च को तेलंगाना समर्थक वकीलों पर हुए हमले के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था। तेलंगाना समर्थक वकील चंद्रबाबू नायुडू के भाषण में रुकावट डालने का प्रयास कर रहे थे। इस घटना में कई वकीलों को गंभीर चोटें आयी थीं।

आपकी राय