ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

इंटर के छात्रों को फर्जी प्रश्नपत्र के संबंध में आगाह किया

Swatantra Vaartha  Thu, 18 Mar 2010, IST

इंटर के छात्रों को फर्जी प्रश्नपत्र के संबंध में आगाह किया

हैदराबाद। इंटरमीडिएट के छात्रों को वर्ष २०१० के लीक हुए प्रश्नपत्र कह कर पुराने प्रश्न पत्र बेचने वाले एक रैकेट के झांसे में न आने की चेतावनी दी गयी है।

तेलंगाना लेक्चरर्स फोरम के संयोजक डॉ वेंकटस्वामी ने आज एपीपीएससी को लेक्चरर पदों पर भर्ती के संबंध में ज्ञापन सौंपने के बाद कहा कि इंटरमीडिएट के छात्र एक ऐसे गिरोह के धोखे में फंस रहे हैं, जो ब़डी राशि ऐंठ कर वर्तमान परीक्षा का प्रश्नपत्र बताते हुए पुराना प्रश्नपत्र बेच रहा है।

इस प्रकार की एक अपील दिखाते हुए उन्होंने छात्रों को चेतावनी दी कि वे ऐसे झूठे दावों के झांसे में न आयें तथा अपनी परीक्षा के लिए तैयारी करें।

टीएलएफ के संयोजक ने एपीपीएससी के चेयरमैन वेंकटराम रेड्डी से अन्य सदस्यों के साथ भेंट की तथा हैदराबाद को फ्री जोन घोषित न किये जाने संबंधी के रोशय्या द्वारा दिये गये आश्वासन का हवाला दिया।

उन्होंने मांग की कि गैर स्थानीय लोगों की पिछले दरवाजे से नियुक्ति को बंद किया जाये और औपचारिक प्रक्रिया द्वारा नगर में रिक्त प़डे ३,००० पदों पर भर्ती करने का अनुरोध किया।

आपकी राय