खादी उद्योग को बचाना सभी नागरिकों का कर्त्तव्य : रोशय्या
हैदराबाद। मुख्यमंत्री के रोशय्या ने आज सचिवालय के निकट खादी कप़डों की अत्याधुनिक शो रूम भारत खादी एलाइट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि खादी उद्योगों को बचाना सभी नागरिकों का कर्त्तव्य है तथा उनकी सरकार इस दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भारत खादी एलाइट नगरद्वय के पुराने खादी स्टोरों में से एक है तथा इसके दूसरे शोरूम का उद्घाटन करते हुए उन्हें काफी प्रसन्नता हो रही है।
भारत खादी एलाइट के मालिक एसत्यपाल व ए मुरलीधर ने बताया कि १९३० में उनके परिवार द्वारा खादी कारखाने की शुरूआत की गई थी तथा उस परंपरा को परिवार के सदस्यों ने जारी रखा है। उन्होंने कहा कि उनके परिवार द्वारा देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंजवाहरलाल नेहरू से लेकर, पूर्व प्रधानमंत्री स्व पीवीनरसिम्हा राव, पूर्व मुख्यमंत्री एन टी रामाराव, स्व विजय भास्कर रेड्डी, स्व एम चन्ना रेड्डी आदि को खादी वस्त्रों की आपूर्ति की गई है।
उन्होंने बताया कि उनके शोरूम में देश के सभी राज्यों में उत्पादित किए जाने वाले खादी के कप़डे व वस्त्र उपलब्ध हैं। इसके अलावा आधुनिक मांगों व जरूरतों को ध्यान में रखते हुए खादी वस्त्रों को भी उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने कहा कि शोरूम में आइरलैंड, स्पेन, इटली आदि देशों के उच्च क्वालिटी के लेनिन भी उपलब्ध कराया गया है।
उन्होंने खेद व्यक्त किया कि युवा प़ीढी द्वारा खादी का उपयोग नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खादी वस्त्रों के अधिक से अधिक उपयोग हेतु लोगों को वह जागरूक करने के प्रयास भी किये जा रहे हैं।
