पार्किंग में ख़डी कार से लाखों की नकदी व आभूषण ले उ़डे चोर
हैदराबाद। गोपालपुरम थानांतर्गत पासपोर्ट कार्यालय के सामने पार्क की हुई कार से चार लाख रुपये मूल्य की नकदी व आभूषण चुरा ले जाने की घटना घटी। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के बंजारा हिल्स क्षेत्र में कार शोरूम के कारोबारी सुनील तलवार आज दोपहर पासपोर्ट लेने सिकंदराबाद स्थित पासपोर्ट कार्यालय गया। वहां कार पार्क करने के बाद ड्राइवर को जिराक्स कराने भेजकर वह खुद पासपोर्ट कार्यालय में चला गया। इसके कुछ देर बाद ड्राइवर जब जिराक्स लेकर पहुंचा, तो कार का दरवाजा खुला हुआ था और उसमें रखे चार लाख रुपये मूल्य की नकदी व आभूषण गायब थे। उसने तुरंत इसकी खबर अपने मालिक सुनील तलवार को दीऔर तलवार ने पुलिस में इसकी शिकायत की। उसने बताया कि कार से ३५ लाख रुपये की नकदी के अलावा दो सोने के सिक्के, दो डेबिट कार्ड तथा एक हस्ताक्षरित चेक सहित कुल ४५ लाख रुपये मूल्य की संपत्ति चोरी हो गयी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
