ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

फिल्म उद्योग ने वीडियो पायरेसी के खिलाफ अभियान तेज किया

Swatantra Vaartha  Fri, 19 Mar 2010, IST

फिल्म उद्योग ने वीडियो पायरेसी के खिलाफ अभियान तेज किया

हैदराबाद। मुरली मोहन, शेखर बाबू, निर्माता श्याम प्रसाद रेड्डी तथा अन्य प्रतिष्ठित फिल्मी हस्तियों ने आज सूचना एवं सिनेमेटोग्राफी मंत्री गीता रेड्डी से भेंट की और उनसे वीडियो पायरेसी रोकने के लिए सख्त कदम उठाने का अनुरोध किया। उन्होंने मंत्री को बताया कि पायरेसी के कारण फिल्म उद्योग के हित प्रभावित हो रहे हैं तथा गलत तरीकों से बाजार में लायी जाने वाली पायरेटेड सीडियों की वजह से निर्माताआें को आर्थिक नुकसान होता है।

ज्ञातव्य है कि फिल्म उद्योग ने वीडियो पायरेसी के विरुद्ध अपना आंदोलन तेज कर दिया है। वीडियो पायरेसी के विरुद्ध जहां फिल्म नगर स्थित फिल्म चैंबर ऑफ कामर्स में निर्माता रविचंद ने आज से आमरण अनशन शुरू किया, वहीं फिल्म उद्योग ने कल शूटिंग व पोस्टप्रोडक्शन के काम बंद रखने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही, फिल्म उद्योग ने पायरेसी पर अंकुश लगाने की मांग के प्रति समर्थन प्रदर्शित करने के लिए सिनेमाघर मालिकों से एक दिन फिल्मों का प्रदर्शन न करने का अनुरोध भी किया है।

इस बीच, सूचना एवं सिनेमेटोग्राफी मंत्री गीता रेड्डी ने कहा है कि राज्य में वीडियो पायरेसी रोकने के लिए सरकार क़डी कार्रवाई करेगी तथा तीन महीने के अंदर राज्य की ३८ हजार वीडियो लाइब्रेरियों का नियमितीकरण करते हुए लाइसेंस जारी किये जायेंगे। मंत्री ने वीडियो पायरेसी में लिप्त दुकान मालिकों के लाइसेंस जब्त कर दुकानें रद्द करने की चेतावनी भी दी।

आज यहां उनसे मिलने आये फिल्म उद्योग की प्रमुख हस्तियों से प्रारंभिक चर्चा के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए मंत्री ने घोषणा की कि पायरेटेड सीडी का कारोबार करने वाली वीडियो लाइब्रेरियों पर छापे मारने का अधिकार डीएसपी स्तर से बदल कर अब सबइंस्पेक्टर स्तर पर होगा। उन्होंने तमिलनाडु की तर्ज पर पायरेसी निवारण के लिए विशेष विभाग गठित करने का ऐलान भी किया। उन्होंने अगले विधानसभा सत्र में पायरेसी निवारण के लिए अध्यादेश लाने का निर्णय लिये जाने का आश्वासन दिया।

उधर, पायरेसी निवारण के लिए सरकार द्वारा घोषित नीतियों को संतोषजनक बताते हुए फिल्म निर्माता बोर्ड के अध्यक्ष एम श्याम प्रसाद रेड्डी ने सरकार का आभार प्रकट किया।

आपकी राय