ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

तिरुपति के बालाजी ने किया कुंभ में गंगास्नान

Swatantra Vaartha  Sun, 21 Mar 2010, IST

तिरुपति के बालाजी ने किया कुंभ में गंगास्नान

हरिद्वार)। महाकुंभ में आज उस समय अत्यंत आलौकिक एवं दिव्य दृश्य उत्पन्न हुआ, जब तिरुपति से आये भगवान बालाजी ने गंगा में पवित्र स्नान किया। हरिद्वार स्थित हर की प़ौडी पर भगवान बालाजी की स्वर्ण मूर्तियों के गंगास्नान का दिव्य दृश्य देखकर उपस्थित श्रद्धालु भाव विभोर हो गये।

तिरुपति में स्थापित बालाजी और अन्य मूर्तियों को लेकर १४० सदस्यीय दल कल शाम को ही हरिद्वार पहुंच गया था। कल शाम यहां बालाजी की शोभायात्रा भी निकाली गयी। आज जैसे ही श्रद्धालुआें को भनक लगी कि भगवान बालाजी को हर की प़ौडी पर स्नान कराया जायेगा, वहां दर्शनार्थियों का तांता लग गया। सुबह हर की प़ौडी पर बालाजी की स्वर्णनिर्मित मूतिएवं अन्य देवियों की मूर्तियां को लाया गया। वहां उनकी वैदिक विधान से पारंपरिक पूजा अर्चना की गयी तथा हवन किया गया। हवन के पश्चात बालाजी की मूर्ति को गंगा स्नान कराया गया। इस दिव्य दृश्य को देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। गोविंदागोविंदा (भज गोविंदा) के उद्‌घोषों के बीच जब भगवान बालाजी का श्रृंगार किया गया तो इस दृश्य को देखने के लिए वहां आपाधापी मच गयी। कोई भगवान का चरणमृत, तो कोई उनको च़ढाये पुष्प पाने के लिए उतावला नजर आने लगा। बाद में विशेष वाहन से बालाजी सहित तिरुपति से आये पुजारियों का दल दिल्ली रवाना हो गया।

आपकी राय