ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के मुद्दे पर विस में तेदेपा का हंगामा
हैदराबाद। तेलुगु देशम पार्टी के सदस्यों ने आज ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के मुद्दे को लेकर जमकर हंगामा किया और पोडियम में घुसने का प्रयास किया, जिसके कारण सदन की कार्यवाही को स्थगित करना प़डा।
तेदेपा सदस्यों द्वारा यह मुद्दा उठाया गया थातथा इस मुद्दे के कारण ही सदन की कार्यवाही ठप हुई। उल्लेखनीय है कि शनिवार को भी बिना किसी कामकाज के सदन को स्थगित करना प़डा था। तेदेपा सदस्यों की मांग थी कि इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा करवायी जाये। उन्होंने दोहराया कि राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के परियोजना काया] के कार्यान्वयन में ब़डे पैमाने पर अनियमितताएं और भ्रष्टाचार हैं। इस मुद्दे पर चर्चा कराये जाने की जरूरत है।
तेदेपा सदस्यों की गतिविधि की निंदा
अध्यक्ष एन किरन कुमार रेड्डी ने सदस्यों को याद दिलाया कि यह विषय गत शनिवार को सदन में उठाया जा चुका है और सरकार ने इस मुद्दे पर चर्चा की पेशकश भी की थी। जब सदस्यों को उनके कक्ष में आने तथा चर्चा के लिए समय व तारीख निर्धारित करने के मुद्दे पर विचारविमर्श के लिए आने का मौका दिया गया, तो कोई भी सदस्य नहीं आया। अध्यक्ष ने कहा कि तेदेपा सदस्यों को कार्यवाही में बाधा डालने का कोई अधिकार नहीं है। विधायिका मामलों के मंत्री डी प्रसाद राव ने कहा कि तेदेपा सदस्य इस मुद्दे पर चर्चा के लिए समय व तिथि निर्धारित करने के लिए शनिवार को विधानसभा अध्यक्ष के कक्ष में नहीं गये और अपने पुराने हथकंडे (कार्यवाही में बाधा डालना) को दोहराते रहे।
विधानसभा अध्यक्ष ने प्रदर्शन कर रहे सदस्यों को सहयोग के लिए राजी करने का प्रयास किया। इस पर तेदेपा सदस्य पोडियम की ओर द़ौड प़डे। विधानसभा अध्यक्ष ने आधे घंटे के लिए सदन को स्थगित कर दिया। सदन फिर से ड़ेढ घंटे बाद एकत्र हुआ।
