ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

पार्टी आलाकमान करेगा तेलंगाना के उपचुनाव ल़डने का फैसला : डीएस

Swatantra Vaartha  Tue, 23 Mar 2010, IST

पार्टी आलाकमान करेगा तेलंगाना के उपचुनाव ल़डने का फैसला : डीएस

हैदराबाद। प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष डी श्रीनिवास ने कहा कि तेलंगाना क्षेत्र में होने वाले उपचुनावों में पार्टी चुनाव ल़डेगी या नहीं और वे चुनाव मैदान में ख़डे होंगे या नहीं, इसका फैसला पार्टी आलाकमान करेगा। उन्होंने कहा,‘पार्टी के एक अनुशासित कार्यकर्ता व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में मेरा कर्तव्य पार्टी आलाकमान के आदेशों का पालन करना है।’ उन्होंने आज यहां विधानसभा परिसर स्थित मुख्यमंत्री के कक्ष में विधायकों, विधान परिषद सदस्यों व कुछ मंत्रियों के साथ बैठक कर पार्ट सदस्यता कार्यक्रम की समीक्षा की। इससे पूर्व विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहलेे काविद कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के रोशय्या ने एन शिवराम द्वारा रचित ‘हृदय स्पंदन’ काव्यसंग्रह का विमोचन किया। इस अवसर पर मंत्री श्रीधर बाबू, गल्ला अरुण कुमारी, सुनीता लक्ष्मा रेड्डी, विधायक बी सारप्पा, टी नरसा रेड्डी, विधान परिषद सदस्य इंद्रसेना रेड्डी, यादव रेड्डी भानू प्रसाद आदि उपस्थित थे।

आपकी राय