ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

नगर निगम के खुले मैदानों को व्यावसायिक केंद्रों में नहीं बदला जायेगा : मंत्री

Swatantra Vaartha  Tue, 23 Mar 2010, IST

नगर निगम के खुले मैदानों को व्यावसायिक केंद्रों में नहीं बदला जायेगा : मंत्री

हैदराबाद। नागरिक प्रशासन एवं शहरी विकास मंत्री ए रामनरायण रेड्डी ने सदन में स्पष्ट किया कि ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम क्षेत्र में स्थित खुले मैदानों को व्यावसायिक केंद्रों के रूप में विकसित नहीं किया जायेगा।

आज राज्य विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान एक प्रश्न के उत्तर में मंत्री ने कहा कि प्रदेश उच्च न्यायालय के निर्देशों अनुसार खाली प़डी सरकारी जमीनों का उपयोग सिर्फ सार्वजनिक काया] के लिए ही किया जा सकता है तथा सरकार इन खुले भूखंडों की रक्षा करने हेतु हरसंभव कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि मलकाजगिरी सर्किल में कुल ३१ नगरपालिका पार्क हैं, जिसमें १९ पाका] की रक्षा हेतु कंपाउड वॉल का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है तथा दो पाका] में कार्य जारी है। शेष १० पाका] में चारदीवारी का निर्माण शीघ्र ही प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मलकाजगिरी क्षेत्र में ५९ खुले मैदान हैं, जिसमें से १६ को सुरक्षित किया जा चुका है तथा चार में संबंधित कार्य जारी हैं। शेष ३९ खुले मैदानों की सुरक्षा पर ३४ कऱोड रुपये खर्च किये जा रहे हैं।

नागरिक आपूर्ति मंत्री जे कृष्ण राव ने सदन को बताया कि नागरिक आपूर्ति विभाग के गोदामों को मंडल केंद्रों में स्थापित किए जाने पर विचार किया जा रहा है। एफसीआई और केंद्रीय वेयर हाऊसिंग निगम के गोदामों की क्षमता लगभग ३५ लाख मेट्रिक टन है तथा अतिरिक्त ६ लाख मेट्रिक टन क्षमता के गोदामों की व्यवस्था करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि नए गोदामों निर्माण का प्रस्ताव एफसीआई को भेज दिया गया है।

आपकी राय