ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

बाबली मुद्दे पर मनमोहन के साथ रोशय्याचव्हाण की बैठक दो को

Swatantra Vaartha  Fri, 30 Jul 2010, IST

बाबली मुद्दे पर मनमोहन के साथ रोशय्याचव्हाण की बैठक दो को

हैदराबाद। प्रधानमंत्री डॉमनमोहन सिंह ने नई दिल्ली में दो अगस्त को अपने आवास पर सायं सात बजे से प्रदेश व महाराष्ट्र के मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाई है। केंद्र सरकार की ओर से उक्त सूचना मुख्यमंत्री केरोशय्या को दी गयी है। संदेश के मुताबिक गत २६ जुलाई को नई दिल्ली में मुख्यमंत्री रोशय्या के नेतृत्व में आंध्र प्रदेश का एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल प्रधानमंत्री से मिला था और उनसे बैठक बुलाने का अनुरोध किया था। प्रधानमंत्री ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलायी है। प्रधानमंत्री के साथ दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों की यह बैठक नई दिल्ली में रेसकोर्स रोड स्थित उनके आवास पर दो अगस्त को होगी। रोशय्या ने इस बैठक की व्यवस्था करने के लिए प्रधानमंत्री का आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि यह बात प्रधानमंत्री के बाबली परियोजना मुद्दे का हल निकालने के प्रति संकल्प को उजागर करती है।

आपकी राय