ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

पं विनायकराव विद्यालंकार पर व्याख्यान संपन्न

Swatantra Vaartha  Fri, 30 Jul 2010, IST

पं विनायकराव विद्यालंकार पर व्याख्यान संपन्न

हैदराबाद)। हिंदी महाविद्यालय, नल्लाकुंंटा में महाविद्यालय के संस्थापक पंडित विनायकराव विद्यालंकार की स्मृति में ‘राजनीति में शिक्षा, शील एवं आयुसीमा की अनिवार्यता’ विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आचार्य सविता एवं उनकी शिष्याआें ने प्रार्र्थना गीत प्रस्तुत किया।

डॉ विजयवीर विद्यालंकार ने पं विनायकरावजी के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धासुमन समर्पित किये। मुख्य वक्ता डॉआनंदराज वर्मा का वाणिज्य विभाग के प्राध्यापक पी गिरिधर ने शाल से स्वागत किया तथा कार्यक्रम के अध्यक्ष एमउपेंद्र का खेल विभाग के अध्यक्ष मनोहर रेड्डी ने स्वागत किया। प्राचार्र्र्या डॉ शैलबाला ने स्वागत भाषण एवं महाविद्यालय का परिचय प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम की संचालक डॉ मुक्तावाणी ने प विनायकराव विद्यालंकारजी का परिचय एवं विषय प्रवर्तन किया। समिति के कोषाध्यक्ष श्यामसुंदर मूंदडा ने अपने विचार व्यक्त किये। सचिव लक्ष्मीनिवास शर्मा ने कहा कि हिंदी माध्यम की शिक्षण संस्था का ५० वषा] तक चलना अपने आपमें एक उपलब्धि है। अध्यक्ष सुरेंद्र लूणिया ने कहा कि संस्थापक श्री विनायकराव विद्यालंकार की साधना का ही फल है आज का यह महाविद्यालय। हम उन्हें स्मरण करते हुए इस वटवृक्ष को और अधिक पल्लवित करते रहेंगे। मुख्यवक्ता का परिचय डॉ प्रवीणा गर्ग, रीडर, हिंदी विभाग ने किया। मुख्यवक्ता डॉ आनंदराज वर्मा ने कहा कि आज का विषय ब़डा सामयिक है। शिक्षित, चरित्रवान व्यक्ति ही समाज को नई दिशा दे सकता है। आजादी से पूर्व हमारे राजनेताआें के जो आदर्श सिद्धांत प्रजा की सेवा, राष्ट्र की उन्नति आदि थे, आज के नेताआंे को उन सिद्घांतों से प्रेरणा लेनी चाहिए। अध्यक्षीय भाषण देते हुए एम उपेंद्र ने भारत के संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता का सम्मान लक्ष्मीनिवास शर्मा तथा सुरेंद्र लूणिया ने किया। हिंंंदी विभाग के अध्यक्ष डॉ प्रभाकर त्रिपाठी एवं उपप्राचार्या श्रीमती ज्याति हस्तक ने कार्यकारिणी सदयों का सम्मान किया। अंत में आभार प्रदर्शन राजनीति विभाग की रीडर डॉ सुरभि तिवारी ने किया। इस अवसर पर डॉ श्यामराव राठ़ौड, प्रो केएल व्यास के अलावा नगर के गणमान्य व्यक्ति समुपस्थित थे।

आपकी राय