ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

लोकसत्ता ने किया प्रदेश में शराब पर प्रतिबंध लगाने हेतु आंदोलन छ़ेडने का आह्वान

Swatantra Vaartha  Fri, 30 Jul 2010, IST

लोकसत्ता ने किया प्रदेश में शराब पर प्रतिबंध लगाने हेतु आंदोलन छ़ेडने का आह्वान

हैदराबाद। लोकसत्ता पार्टी ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री करुणानिधि द्वारा राज्य में मद्यपान निषेध कानून लागू करने पर विचार किए जाने की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि जहां तमिलनाडु सरकार जनहित में मद्यपान पर रोक लगाने पर विचार कर रही है,, वहीं हमारी सरकार अधिक राजस्व कमाने के उद्देश्य से प्रदेश में शराब की बिक्री को ब़ढावा दे रही है।

आज यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए पार्टी महासचिव के श्रीनिवास राव ने कहा कि तमिलनाडु में शराब की दूकानें सरकार द्वारा चलायी जाती है, जबकि राज्य में सरकार दूकानों की निलामी कर अधिक से अधिक राजस्व कमाने का प्रयास करती है।

उन्होंने कहा कि गुजरात में वषा] से मद्यपान निषेध होने के बावजूद वह तेजी से प्रगति कर रहा है, तो हमारी सरकार जनहित में ऐसा क्यों नहीं कर रही है? उन्होंने कहा कि जिस समाज के लोगों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वास्थ्य व रोजगार के अवसर उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं, वहां पर शराब सेवन को ब़ढावा देना कहां तक उचित है। उन्होंने लोगों से राज्य में शराब पर प्रतिबंध लगाने हेतु आंदोलन छ़ेडने का आह्वान किया।

आपकी राय