ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

चुनाव आयोग ने केसीआर के बयान पर नाराजगी जताई

Swatantra Vaartha  Fri, 30 Jul 2010, IST

चुनाव आयोग ने केसीआर के बयान पर नाराजगी जताई

हैदराबाद। चुनाव आयोग ने तेलंगाना में १२ सीटों पर हुये उपचुनाव के दौरान आंध्र प्रदेश की गृहमंत्री पीसबिता रेड्डी और अन्य नेताआे के खिलाफ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) प्रमुख केचंद्रशेखर की टिप्पणी पर आज अपनी गहरी नाराजगी जताई। मुख्य चुनाव अधिकारी आईवीसुब्बा राव ने वक्तव्य जारी करके कहा कि आयोग ने इस मामले पर विचार किया है और उनकी सफाई से वह संतुष्ट नहीं है। आयोग मानता है कि एक महत्वूपर्ण पार्टी के अध्यक्ष होने के नाते उन्हें अपने विरोधी पार्टी के नेताआें के खिलाफ बयान देते समय और संयत व्यवहार दिखाना चाहिये। गौरतलब है कि गृहमंत्री के खिलाफ असभ्य भाषा का इस्तेमाल करने के कारण आयोग ने २५ जुलाई को एक कारण बताओ नोटिस जारी किया था।

उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर राव ने २३ जुलाई को चुनाव प्रचार के दौरान गृहमंत्री को कथित रूप से ‘सन्नासी’ (ऱीढविहीन) शब्द का प्रयोग किया था।

आपकी राय