हेल्थ केयर साफ्टवेयर व सेवा कंपनी नगर में करेगी प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना
हैदराबाद। हेल्थ केयर साफ्टवेयर व सेवा कंपनी ‘आई मेडएक्स इन्फार्मेशन सर्विस प्राइवेट लिमिटेड’ ने नगर में अपने प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना करने की आज घोषणा की। कंपनी की भारत की निदेशक सौजन्य नल्ली ने बताया कि उक्त केंद्र में मेडिकल टर्मिनोलॉजी व अंग्रेजी भाषा का नयी तकनीकी के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाएगा। उक्त केंद्र में मेडिकल टर्मिनालॉजी विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी कंपनी द्वारा अमेरिका में मेडिकल दस्तावेज उपलब्ध कराया जा रहा है, इसलिए उसने भारत में भी मेडिकल ट्रांस्किप्टर तैयार करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि उनकी कंपनी द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों खासकर विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि अच्छे विद्यार्थियों को उनकी कंपनी में ही रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।
