वाइरल बुखार के कारण मुख्यमंत्री के सरकारी कार्यक्रम तीसरे दिन भी रद्द
हैदराबाद । मुख्यमंत्री केरोशय्या के वाइरल बुखार से ग्रसित होने के कारण आज लगातार तीसरे दिन भी उनके सरकारी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया। मुख्यमंत्री दिवंगत मुख्यमंत्री डॉवाईएसराजशेखर रेड्डी की प्रथम पुन्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेने में असमर्थ थे। कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री केरोशय्या को आज कर्नूल जिला के नल्लाकलवा जाना था, जहां पर डॉवाईएसराजशेखर रेड्डी का हेलीकाप्टर क्रैश हुआ था और वहां पर अपराह्न १२३० बजे डॉवाईएसराजशेखर रेड्डी की प्रतिमा का अनावरण करना था। इसके साथ ही उन्हें गांधी भवन में अपराह्न ५ बजे डॉवाईएसराजशेखर रेड्डी की प्रथम पुन्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में भी भाग लेना था। आज प्रात: रोशय्या की जांच करने वाले डाक्टरों ने रोशय्या को और २४ घंटे आराम करने की सलाह दी। इसके बाद मुख्यमंत्री के सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द कर दिये गये। वाईएसआर की पुन्यतिथि पर रविंद्र भारती में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने का मुख्यमंत्री का सपना भी साकार नहीं हो सका। मुख्यमंत्री मंगलवार को अपना दिल्ली दौरा भी रद्द कर दिया था तथा वे बुधवार को प्रधानमंत्री के तिरुपति दौरे से भी दूर रहे।
