ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

नमाज के मद्देनजर आज यातायात पर प्रतिबंध

Swatantra Vaartha  Fri, 3 Sep 2010, IST

नमाज के मद्देनजर आज यातायात पर प्रतिबंध

हैदराबाद। हैदराबाद स्थित मक्का मस्जिद में तथा सिकंदराबाद स्थित जामएमस्जिद में जुम्मतअलविदा (रमजान का आखरी शुक्रवार) की नमाज के मद्देनजर नगर पुलिस आयुक्त एकेखान ने यातायात पर कुछ प्रतिबंध लगाये हैं।

नगर पुलिस आयुक्त एकेखान द्वारा आज यहां जारी एक अधिसूचना के अनुसार कल शुक्रवार ३ सितंबर को चारमीनार व मदीना, चारमीनार व मुर्गी चौक तथा चारमीनार व मोगलपुरा कमान मागा] पर प्रात: ९ बजे से अपराह्न ३ बजे तक सभी प्रकार के वाहनीय यातायात पर प्रतिबंध रहेगा। वाहनीय यातायात को निम्न बिंदुओ से म़ोडा भी जायेगा :

दक्षिण जोन : नयापुल की ओर से आने वाले तथा चारमीनार की ओर जाने वाले वाहनों को मदीना से सिटी कॉलेज की ओर म़ोड दिया जायेगा। नागुलाचिंता व शालीबंडा की ओर से चारमीनार की ओर जाने वाले यातायात को हिम्मतपुरा जंक्शन से खिलवत की ओर म़ोड दिया जायेगा। कोटला अलिजा से चारमीनार की ओर जाने वाले यातायात को बीबी बाजार की ओर म़ोड दिया जायेगा। पेटलाबुर्ज मुसाबावली की ओर से चारमीनार की ओर जाने वाले यातायात को मोती गल्ली से खिलवत की ओर म़ोड दिया जायेगा। एकबाल चौक से चारमीनार की ओर आने वाले यातायात को ऐतबार चौक से मंडी मिरआलम मार्केट या बीबी बाजार की ओर म़ोड दिया जायेगा। मिट्टी का शेर से आने वाले यातायात को गुलजार हाउज की ओर नहीं जाने दिया जायेगा तथा मिट्टी का शेर से घांसी बाजार की ओर म़ोड दिया जायेगा।

एपीएटी की ओर से आने वाले यातायात को लक्कड कोट से मंडी मीरआलम मार्केट की ओर मोड दिया जायेगा। खिलवत मैदान की ओर से आने वाले यातायात को पंचमोहल्ला लेन की ओर नहीं जाने दिया जायेगा।

उत्तरी जोन : सिकंदराबाद में सुभाष रोड (महांकाली पुलिस स्टेशन तथा रामगोपाल रोड जक्शन के बीच, महात्मा गांधी रोड पर) वाहनीय यातायात को प्रात: ९ बजे से अपराह्न १ बजे तक बंद कर दिया जायेगा। रोचा बाजार से रानीगंज तक यातायात पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा। बाटा क्रॉस रोड से सुभाष रोड की ओर आने वाले यातायात को महांकाली पुलिस थाने की बायीं ओर की गली में तथा लाला मंदिर की ओर म़ोड दिया जायेगा।

यह प्रतिबंध आरटीसी बसों पर भी लागू होगा। चारमीनार को जाने वाली आरटीसी बसों को अफजलगंज पर ही समाप्त कर दिया जायेगा। एमजीबीएस, इम्लीबन से जिलों को जाने वाली आरटीसी बसों को नलगोंडा क्रास रोड, चंचलग़ुडा रोटरी, आईएस सदन, डीएमआरएल, एमबीएनआर क्रास रोड से होकर गुजरना प़डेगा। यह प्रतिबंध जब तक नमाज समाप्त नहीं हो जाती और लोग तितरबितर नहीं हो जाते, लागू रहेगा।

आपकी राय