भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया
हैदराबाद। श्री वर्र्धमान स्थानकवासी जैन श्रमणोपासक संघ, हैदराबाद के तत्वावधान में आचार्य प्रवर डॉ शिवमुनिजी मसा, युवाचार्य प मिश्रीमलजी मसा, मधुकर के शिष्य सलाहकार उपप्रवर्तक पपूविनयमुनिजी मसा, पपूनिरंजन मुनि मसा, सन्मतिमुनिजी ‘साहिल’ के सान्निध्य में गुरु गणेश भवन, रामकोट कंदास्वामीलेन के गुरुगणेश मधुकर दरबार में भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव भव्य रूप से आयोजित किया गया।
जे पारसमल कटारिया की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर नन्हेमुन्ने बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गयी, जिसमें विदिशा सिंघी, दशीला कोचेरा, सयम नाबेडा, विधि मूथा, मोहित गंग, दिपेश हूडिया, आयुष डागा, पीयूष डागा, देवाश बम्ब, विवेक जैन, सम्यक बाघमार, जीत बोहरा, वंशीका कटारिया, यशस्वी जैन, मनीष गांधी आदि प्रतियोगियों ने भाग लिया।
निर्णायक मंडल, ज्ञानचंद चौरडिया एवं श्रीमती सीमा सिंगी ने प्रथम, संयम नाबेडा द्वितीय व विदीशा सिंघी एवं तृतीय स्थान पर विधि मूथा को घोषित किया। कार्यक्रम का संचालन संघ के महामंत्री हर्षकुमार मुणोत ने किया।
इस अवसर पर सभी प्रतियोगियों द्वारा पुरस्कार एवं प्रोत्साहन पुरुस्कार प्रदान किये गये।
इस अवसर पर संघ द्वारा प्रभावना भी दी गई।
