ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

दुकान में आग लगने से लाखों की संपत्ति स्वाहा

Swatantra Vaartha  Tue, 7 Sep 2010, IST

दुकान में आग लगने से लाखों की संपत्ति स्वाहा

हैदराबाद। पुराने शहर के पत्थरगट्टी क्षेत्र स्थित मदीना होटल के बगल में स्थित एक दुकान में आज सुबह हुई अग्नि दुर्घटना में लगभग १२ लाख रुपये मूल्य के बैग, पुलिस यूनिफार्म तथा कप़डे जलकर राख हो गये। घटना की सूचना मिलते ही चारमीनार पुलिस ने घटनास्थल पहुंचने के साथ ही दमकलकर्मियोंंं की मदद से आग बुझा दी, जिससे एक ब़डा हादसा टल गया। उधर, दुकान मालिकों ने आरोप लगाया है कि दमकलकर्मी और फायरइंजन समय पर पहुंच पाते, तो इतनी ब़डी संपत्ति नष्ट नहीं होती। प्राप्त जानकारी के अनुसार झांसी बाजार संभाग के चेलापुरा क्षेत्र निवासी मन्नन शरीफ और उसका भाई सलमान शरीफ पिछले साठ वषा] से पुराने शहर के मदीना होटल के बगल में ‘आल इन वन’ नामक दुकान चला रहे थे। दुकान में पुलिस की यूनिफार्म, बेल्ट, बैग, पर्स तथा कुछ अन्य कप़डे बेच रहे थे। आज सुबह दुकान खुली हुई थी कि करीब ११३० बजे दुकान में अचानक आग भ़डक गयी। घटना की सूचना मिलते ही चारमीनार पुलिस ने घटनास्थल पहुंचने के साथ ही सैदाबाद,चंदुलाल बारादरी तथा मुगलपुरा के दमकल कर्मचारियों को बुलाकर आग पर काबू पा लिया। इस हादसे में करीब १२ लाख रुपये मूल्य की संपत्ति नष्ट हो गयी। आग बुझाते समय उस क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही रोक दिये जाने से मदीना, नयापुल आदि क्षेत्रों में यातायात पूरी तरह प्रभावित हुआ। इस हादसे में एक वर्ष पहले मरम्मत किये गये मदीना होटल को भी नुकसान पहुंचा है। घटना की सूचना मिलने पर नगर पुलिस आयुक्त एके खान ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

आपकी राय