ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

स़डक हादसे में महिला सहित दो की मौत

Swatantra Vaartha  Tue, 7 Sep 2010, IST

स़डक हादसे में महिला सहित दो की मौत

हैदराबाद । जुबलीहिल्स थाना क्षेत्र में आज शाम तेज रफ्तार से जाती हुई एक इंडिका कार रोड डिवाइडर से टकराने के बाद पलटी खाते हुए दूसरी छोर से आती हुई एक अन्य कार को टक्कर मार दी, जिससे एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गयी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पंजागुट्टा क्षेत्र निवासी प्रमुख उद्योगपति रमेश डाटला का बेटा अनिरुद्घ (२३) आज शाम अपनी होंडा एकार्ड कार (एपी०९ बीज़ेड २७७२) से जुबलीहिल्स चेकपोस्ट से माधापुर की तरफ तेज रफ्तार से जा रहा था। रास्ते में जुबलीहिल्स रोड नंबर३६ के पास एक म़ोड पर अनियंत्रित होकर रोड डिवाइडर को टकराने के साथ ही पलटी खाते हुए दूसरी छोर से आती हुई एक इंडिका कैब ( एपी ०९ टीवी ८९५६) को टक्कर मार दी। इस हादसे में कार में सवार व सीएमसी की कर्मचारी बलजीत गुर्णा (५३) तथा एक स्पोकेन इंग्लिश संस्था में कार्यरत जयराज (३२) गंभीर रूप से घायल हो गये, जिससे दोनों की मा़ैके पर ही मौत हो गयी, जबकि कैब में सवार आंजनेयलू तथा नागार्जुन नामक दो अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये।

आपकी राय