लॉरी चालकों को लूटने वाला गिरोह धरा गया
हैदराबाद । जुबली हिल्स पुलिस ने नगर के विभिन्न क्षेत्रों में खुद को पुलिस बताकर खिलौना पिस्तौल की नोक पर लॉरी चालकों से रुपये लूटने के आरोप में एक तीन सदस्यीय गिरोह को गिरफ्तार किया। बंजाराहिल्स के एसीपी रविंदर रेड्डी के अनुसार मासाब टेंक के एवाईसीपुरा क्षेत्र निवासी शेख वाजीद (२१), लंगरहाउस के फेंसरपुरा क्षेत्र निवासी मोहम्मद फिरोज (२३), बंजारा हिल्स के फस्टलांसर क्षेत्र निवसी मोहम्मद नमीयुद्दीन (२१) ने एक गिरोह बनाकर मौजमस्ती करने के लिए अवैध रूप से धन कमाने की योजना बनाई। इसी के तहत तीनों ने लक़डी का पुल स्थित एक दुकान से बिलकुल असली पिस्तौल से मेल खाने वाली एक नकली पिस्तौल खरीदी। इसी पिस्तौल से वे देर रात बजांराहिल्स व जुबली हिल्स क्षेेेत्र में स़डकों से गुजरनेे वाली रेत की लारियों को रोकते थे और खुद को पुलिस बताकर परमिट के कागजात आदि मांगते थे।
इसके अलावा वे पिस्तौल दिखाकर उनके पास से नकदी व सेलफोन आदि भी छीन लिया करते थे। इसी क्रम में गत १ तारीख की रात को उन्होंने बंजाराहिल्स के रोड नंबर२ क्षेत्र में एक रेत की लॉरी को रोक कर उसके चालक से २५ हजार रुपये की नकदी छीन ली। उसके थ़ोडी देर बाद उन्होंने जुबलीहिल्स की परिधि स्थित पेद्दम्मा देवालयम के पास एक अन्य लारी को रोक कर चार हजार रुपये भी लूट लिये।
पी़डतों की शिकायत पर जुबलीहिल्स पुलिस ने गिरोह की धरपक़ड के लिए उनकी तलाशी तेज कर दी। एसआई नागेश्वर राव ने जुबलीहिल्स थाना क्षेत्र में संदेहास्पद स्थिति में तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो पूरा मामला सामने आ गया। पुलिस ने उनके पास से ५३ हजार रुपये की नकदी, एक खिलौना पिस्तौल, दो दुपहिया वाहन और सेलफोन बरामद कर लिये। पक़डे गये आरोपियों में नयीमुद्दीन गिरोह का मुखिया है और वह फस्टलांसर के निकट एक होटल चलाता है। पुलिस ने मामला दर्जकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
