ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

चाकू से हमला कर व्यक्ति की हत्या

Swatantra Vaartha  Tue, 7 Sep 2010, IST

चाकू से हमला कर व्यक्ति की हत्या

हैदराबाद। नारसिंगी थाना क्षेत्र के अंतर्गत चाकू से हमला कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार निवासी शीतल उर्फ रामुलू (४०) पिछले कुछ समय से नगर के राजेंद्रनगर मंडल की परिधि स्थित बंड्‌लाग़ुडा गांव की इंद्रा रेड्डी कॉलोनी में रह रहा था। शीतल फुटपाथ पर सब्जियां बेचकर अपना गुजारा कर रहा था।

शीतल के अ़डोसप़डोस के लोगों के अनुसार शीतल का एक दोस्त है, जिसका नाम संतोष है। दोनों एक ही जगह भोजन बनाकर खाते थे और मिलकर ही शराब का सेवन करते थे। रविवार की रात भी दोनों ने भोजन करने के बाद शराब का सेवन किया। आज सुबह पांच बजे बगल में रहने वाला एक और सब्जी व्यापारी रोजाना की तरह सब्जी मार्केट जाने के लिए शीतल के कमरे की ओर ब़ढा, तो कमरे पर ताला लगा हुआ था, लेकिन कमरे के भीतर बल्ब चालू था।

इस पर व्यापारी ने जब दरवाजे से भीतर झांककर देखा, तो शीतल नीचे प़ड़ा था। इसके तुरंत बाद उसने अ़डोसप़डोस के अन्य लोगों को बुलाकर जब शीतल के कमरे का दरवाजा त़ोडकर देखा, तो शीतल मरा प़डा था। इसके तुरंत वे रात में शीतल के साथ शराब का सेवन करने वाले संतोष के कमरे पर पहुंचे, तो तब तक संतोष अपना बोरिया बिस्तर के साथ फरार हो चुका था। स्थानीय लोगों ने नारसिंग थाने में घटना की शिकायत की।

पुलिस ने क्लूस टीम और खोजी कुत्तों के साथ घटनास्थल पहुंच कर पूरे इलाके की तलाशी ली। पुलिस के अनुसार शीतल की पेट और गले पर सब्जी काटने वाली चाकू से किये गये हमले के घाव हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए उस्मानिया अस्पताल के मुर्दाघर भेजने के साथ ही मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

आपकी राय