गणेश चतुर्थी व ईद कल
हैदराबाद)। मुस्लिम धार्मिक नेताआें की समिति ने ईद उल फितर (रमजान) शनिवार को मनाने का निर्णय लिया है। आज चांद नहीं दिखाई देने के कारण यह निर्णय लिया गया। यह अनोखा संयोग ही होगा, जब गणेश चतुर्थी और ईद एक ही दिन (शनिवार को) मनायी जाएगी। इधर, प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को घोषित रमजान का अवकाश बदलकर अब शनिवार कर दिया है। इस तरह कल शुक्रवार को प्रदेश सरकार के सभी कार्यालयों और सचिवालय में सामान्य रूप से कामकाज होगा। वैसे भी महीने के दूसरे सप्ताह के शनिवार को सरकारी कर्मचारियों का अवकाश रहता है। हालांकि सरकार ने मुस्लिम समुदाय के कर्मचारियों के लिए शुक्रवार को वैकल्पिक अवकाश की घोषणा की है, जबकि नेगोशिएबल इंस्ट¯मेंट ऐक्ट के तहत कल बैंकों में भी कामकाज होगा।
