आज दिल्ली रवाना होंगे रोशय्या
हैदराबाद। ठंड का मौसम खत्म होने तक दिल्ली नहीं जाने का इरादा बनाने वाले मुख्यमंत्री केरोशय्या ने प्रदेश में कानूनव्यवस्था की स्थिति तथा ताजा हालात के मद्देनजर अपना इरादा बदल दिया है। आधिकारिक सूत्रों से मिली सूचना के अनुसार रोशय्या ने दिल्ली के तीन दिवसीय दौरे पर जाने की तैयारी कर ली है। बताया जाता है कि उनके दिल्ली दौरे का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की दिशादशा तय करने वाली श्रीकृष्णा समिति के विधिविधान को जानना है।
सूत्रों के अनुसार रोशय्या द्वारा दिवंगत मुख्यमंत्री वाईएसराजशेखर रेड्डी के कार्यकाल में गठित समिति के लिए तैयार किये गये नियम व शता] को भी केंद्र के समक्ष ले जाने की संभावना है। गौरतलब है कि दिल्ली में छह फरवरी को रोजमर्रा वस्तुआें की कीमतों के नियंत्रण के लिए प्रधानमंत्री डॉमनमोहन सिंह ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलायी है, वहीं सात फरवरी को देश की आंतरिक सुरक्षा पर केंद्रीय गृहमंत्री बैठक करेंगे। इन दोनों बैठकों में मुख्यमंत्री रोशय्या को भाग लेना है।
कांग्रेस प्रवक्ता जयंती नटराजन ने शिवसेना द्वारा सोनिया के विदेशी मूल का मुद्दा उठाए जाने पर कहा, ‘हम इस अभद्र टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर इसे गौरव नहीं प्रदान करना चाहते।’ बाल ठाकरे कहा कि मुंबई महाराष्ट्र और मराठी जनता की है। उन्होंने कहा, ‘अगर कोई भी इस सत्य का कत्ल करने जा रहा है, तो उसे महाराष्ट्र के हथियारों का सामना करना प़डेगा। राकांपा नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार मुंबई में रहने वाले सभी लोगों के हितों की रक्षा करने के लिए जिम्मेदार है और इस तरह के दबावों के आगे झुकने का सवाल ही नहीं उठता। राकांपा और कांग्रेस महाराष्ट्र में लोकतांत्रिक मोर्चा सरकार का हिस्सा हैं। पटेल ने कहा, ‘मुंबई के सामाजिक और सार्वभौम तानेबाने को क्षतिग्रस्त करने की इजाजत नहीं दी जा सकती।
