ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

तटीय आंध्र छात्र जेएसी को हैदराबाद में रैली करने की इजाजत नहीं

Swatantra Vaartha  Fri, 5 Feb 2010, IST

तटीय आंध्र छात्र जेएसी को हैदराबाद में रैली करने की इजाजत नहीं

हैदराबाद। प्रदेश सरकार ने एकीकृत आंध्र के समर्थन में तटीय आंध्र के छात्र संगठनों द्वारा आयोजित की जाने वाली हैदराबाद रैली को अनुमति देने से इंकार किया है।छात्र जेएसी तटीय आंध्र के राजनीतिक नेताआें द्वारा सात फरवरी को नगर में आहूत सभा में भाग लेने की तैयारी कर रही है, लेकिन तेलंगाना के हालात को देखते हुए गृह विभाग ने इसकी अनुमति नहीं देने का निर्णय लिया है।

उधर, एकीकृत आंध्र के लिए राजनीतिक जेएसी द्वारा आहूूत सभा के बारे में सरकार ने फिलहाल कोई निर्णय नहीं लिया है। एकीकृत आंध्र के लिए तटीय आंध्र के राजनीतिक जेएसी द्वारा हैदराबाद में पहली बार आवाज बुलंद की जाएगी। तेलंगाना समर्थकों द्वारा हैदराबाद रैली को रोकने संबंधी चेतावनी दिये जाने के बाद सरकार इस मामले में फूंकफूंक कर कदम ब़ढा रही है। एकीकृत आंध्र प्रदेश समर्थकों की सभा के आयोजनस्थल भी तय नहीं हुए हैं। पहले ही आयोजन स्थल की घोषणा करने से तेलंगाना समर्थकों द्वारा वहां ग़डब़डी किये जाने की आशंका को देखते हुए अभी तक इसका खुलासा नहीं किया गया है। पुलिस का भी यही कहना है। संभवत: शुक्रवार या शनिवार को इस बारे में निर्णय लिये जाने की संभावना है।

अब तक मिली सूचना के मुताबिक नगर में एकीकृत आंध्र के समर्थन में सभा के आयोजन से कानूनव्यवस्था की समस्या पैदा होने की आशंका के कारण गृह विभाग का कहना है कि इसकी अनुमति न देना ही बेहतर होगा।

इस बीच, तटीय आंध्र की छात्र जेएसी द्वारा की जा रही कोशिशों पर पुलिस ने पहले ही ब्रेक लगा दी है। विजयव़ाडा से रवाना हो चुकी जेएसी को तटीय आंध्र के कुछ क्षेत्रों का दौरा करते हुए छह तारीख को तेलंगाना में प्रवेश करना है। इस रैली के नलगोंडा या महबूबनगर के रास्ते नगर में प्रवेश करने की संभावना है। पुलिस ने इस रैली को तटीय आंध्र में ही रोकने का निर्णय लिया है। एकीकृत आंध्र के समर्थन में प्रस्तावित सभा के लिए अगर कोई आता भी है, तो सरकार द्वारा उन्हें रैली के रूप में नहीं, बल्कि बस व रेलों से पुलिस सुरक्षा के बीच आने की अनुमति दिये जाने की संभावना है।

आपकी राय