अशोक गजपति राजू व एसएसपी यादव समधी बनेंगे
हैदराबाद। पूर्व मंत्री, तेदेपा पोलित ब्यूरो सदस्य तथा विजयनगरम के विधायक पूसपाटी अशोक गजपति राजू की द्वितीय पुत्री डॉविद्यावती देवी का विवाह पूर्व पुलिस महानिदेशक एसएसपीयादव के पुत्र भुवन यादव के साथ होने जा रहा है। इस संबंध में दोनों परिवारों में रजामंदी हो गयी है।
यह विवाह २७ मार्च को विजयनगरम स्थित अशोक गजपति राजू के बंगले में दोनों परिवारों के सदस्यों व प्रमुखों की मौजूदगी में होगा। अगले दिन स्वागत समारोह होगा। डॉ विद्यावती देवी ने आदिलाबाद जिले के एक निजी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की प़ढाई की है, जबकि भुवन यादव कोलकाता आईआईएम से शिक्षा पूरी करने के बाद फिलहाल नगर के एक निजी कंपनी में नौकरी कर रहे हैं। गजपति राजू ने प्रस्तावित शादी की पुष्टि की है।
