ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

सभी जिलों में होगी महिला पुलिस थानों की स्थापना : सबिता रेड्डी

Swatantra Vaartha  Fri, 5 Feb 2010, IST

सभी जिलों में होगी महिला पुलिस थानों की स्थापना : सबिता रेड्डी

विजयव़ाडा। गृहमंत्री सबिता इंद्रा रेड्डी ने आज कहा कि सभी जिलों में महिला पुलिस थानों की स्थापना के लिए कदम उठाये जा रहे हैं।पिछ़डा वर्ग नेता पीप्रभाकर जिनकी मौत उनकी नौ वर्षीय बेटी नागा वैष्णवी की निर्मम हत्या के बाद हृदयाघात से हो गयी थी, के परिजनों से भेंट के बाद गृहमंत्री संवाददाताआें के समक्ष अपने विचार रख रही थीं। सबिता ने प्रभाकर की पत्नी नर्मदा देवी तथा उनके बेटे को सांत्वना दी।

बाद में गृहमंत्री मृतक ड्राइवर लक्ष्मण राव के घर भी गयीं तथा शोक संत्तप्त परिजनों को सांत्वना दी। गौरतलब है कि जब लक्ष्मण राव ने अपहरणकर्ताआें के चंगुल से वैष्णवी को बचाने का प्रयास किया, तब दुर्वृतों ने उसकी हत्या कर दी गयी। गृहमंत्री ने परिजनों को सरकार की ओर से हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि चालक के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जायेगी।

उन्होंने कहा कि सरकार कानूनव्यवस्था के मामले में कोई समझौता नहीं करेगी और अपराधियों को बख्शा नहीं जायेगा। राजस्व मंत्री धर्माना प्रसाद राव ने भी इससे पूर्व शोक संत्तप्त परिवारों से भेंट की। सबिता मुख्यमंत्री की ओर से सहानुभूति प्रकट करने आयी थीं। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का गहरा दुख है कि इस छात्रा को बचाया नहीं जा सका।

तेलंगाना मुद्दे पर किये गये एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि पृथक तेलंगाना तथा एकीकृत आंध्र प्रदेश दोनों ही संवेदनशील मुद्दे हैं। न तो प्रदेश सरकार और न ही पुलिस पक्षपातपूर्ण ढंग से काम कर रही है। इसी दौरान पुलिस ने नागा वैष्णवी हत्याकांड तथा उसे जलाने के मामले में तीन आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। इन आरोपियों में से दो श्रीनिवास तथा जगदीश को हिरासत में ले लिया गया है एवं उन्हें रिमांड के लिए न्यायालय में पेश किया गया है।

आपकी राय