ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

स़डक हादसे में इंजीनियरिंग छात्र की मौत

Swatantra Vaartha  Fri, 5 Feb 2010, IST

स़डक हादसे में इंजीनियरिंग छात्र की मौत

हैदराबाद। रंगारेड्डी जिला के दुंडीगल गांव में एक स़डक दुर्घटना में एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग के छात्र की मौत हो गयी, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार मल्लारेड्डी इंजीनियरिंग कॉलेज के एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र अब्दुल लतीफ और अभिलाष मोटरसाइकिल से जा रहे थे कि एक तेज गती से आ रही डीसीएम वैन ने पीछे से उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

मलकपेट निवासी अब्दुल लतीफ की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी, जबकि तांडूर का अभिलाष गंभीर रूप से घायल हो गया और कोमा में चला गया। उसे पंजागुट्टा स्थित निम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गौरतलब है कि इन दोनों मेधावी छात्रों ने रिमोट नियंत्रित हेलीकाप्टर का विकास किया था। दोनों ने इसका प्रदर्शन गणतंत्र दिवस पर कर खूब प्रशंसा प्राप्त की थी।

आपकी राय