ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

मिलावटी शराब पीने से पांच मरे

Swatantra Vaartha  Sat, 6 Feb 2010, IST

मिलावटी शराब पीने से पांच मरे

मदनपल्ले। मिलावटी शराब पीने से पांच लोगों की मौत हो गयी। यह घटना चित्तूर जिले के मदनपल्ले के निकट आंध्र सीमा से १० किलोमीटर दूर कर्नाटक के कोलार जिले के रायल्पाडु गांव के निकट अम्मगारीपेट में घटी। मृतकों में चार कर्नाटक के, जबकि एक चित्तूर जिले के मदनपल्ले का निवासी था। बताया जाता है कि ये सभी मजदूर थे, जो राजाना काम खत्म होने के बाद रात में शराब पीते थे।

कल शाम पांच मजदूरों की शराब पीने के बाद अचानक हालत बिग़ड गयी। स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत तालुका मुख्यालय के श्रीनिवासपुरम सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान रात १० बजे उनकी मौत हो गयी। शराब पीने वाले एक अन्य मजदूर वेंकटरामप्पा को बचा लिया गया है। कर्नाटक सरकार ने इस घटना को गंभीरता से लिया है। आज अपराह्न तीन बजे आबकारी मंत्री एमपीरेणुकाचार्य ने घटनास्थल का दौरा किया।

आपकी राय