आंध्र प्रदेश कांग्रेस समन्वय समिति गठित
नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश में उत्पन्न ताजा राजनीतिक हालात को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने कुछ कदम उठाने शुरू कर दिये हैं। इसी के तहत पार्टी अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी ने पार्टी समन्वय समिति गठित की है। इसके लिए आंध्र, रायलसीमा तथा तेलंगाना क्षेत्र से नेताआें को चुना गया है। वीरप्पा मोइली इस समिति के चेयरमैन होंगे, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीश्रीनिवास संयोजक होंगे।
मुख्यमंत्री केरोशय्या, मंत्री जेगीता रेड्डी, पूर्व मंत्री केजाना रेड्डी, शब्बीर अली, सांसद केवीपीरामचंदर राव, कावूरी सांबशिव राव तथा वाईएसजगनमोहन रेड्डी इस समिति के अन्य सदस्य होंगे।
