ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

विधेयक पारित होने तक जारी रहेगा तेलंगाना आंदोलन : कोदंडराम

Swatantra Vaartha  Sun, 7 Feb 2010, IST

विधेयक पारित होने तक जारी रहेगा तेलंगाना आंदोलन : कोदंडराम

हैदराबाद। तेलंगाना राजनीतिक संयुक्त कार्रवाई समिति (जेएसी) के संयोजक प्रोकोदंडराम ने आज तेलंगानावासियों से केंद्र सरकार द्वारा तेलंगाना विधेयक पारित नहीं किये जाने तक आंदोलन जारी रखने का आह्वान किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि तेलंगाना के जनप्रतिनिधियों द्वारा अपने पदों से इस्तीफे देने के लिए समयसीमा में बदलाव या छूट नहीं दी गयी है।

प्रो कोदंडराम ने यहां संवाददाताआें से बातचीत में कहा कि पृथक तेलंगाना राज्य के मुद्दे पर न्यायमूर्ति श्रीकृष्णा की अध्यक्षता में समिति गठित करने से समस्या का हल नहीं निकलेगा। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व गिरगिलानी आयोग व एसआरसी की रिपोर्ट भी लागू नहीं हो पायी। जेएसी संयोजक ने बताया कि तेलंगानावासियों को अब समितियों पर विश्वास नहीं है, क्योंकि ये सब आंखों में धूल झोंकने के समान हैं।

उन्होंने कहा कि तेलंगाना के लोगों को तब तक अपना आंदोलन तेज रखना चाहिए, जब तक तेलंगाना विधेयक लोकसभा में पारित नहीं हो जाता। उन्होंने आरोप लगाया कि इसे पूर्व गठित समितियों ने भी तेलंगाना के समर्थन में सिफारिशें की थीं, लेकिन केंद्र सरकार उन्हें लागू करने में विफल रही। जेएसी संयोजक ने कहा कि श्रीकृष्णा समिति की शता] की घोषणा के बाद ही भावी रणनीति तय की जायेगी। उन्होंने बताया कि हालांकि तेलंगाना के सांसद, विधायक व विधान परिषद सदस्यों के इस्तीफे के बारे में समयसीमा में कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन हम श्रीकृष्णा समिति की शर्तों व घोषणा की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

प्रो कोदंडराम ने बताया कि तेलंगाना निर्वाचित प्रतिनिधियों की कल होने वाली बैठक को रद्द कर दिया गया है, क्योंकि कल ही क्षेत्र के कांग्रेसी नेताआें व टीआरएस की अलगअलग बैठक होने वाली है। उन्होंने बताया कि जेएसी वरंगल के काकतिया विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाली ‘पोली केका’ बैठक का समर्थन करती है। उन्होंने नगर के निजाम कॉलेज में होने वाली अल्पसंख्यकों की बैठक को भी पूरा समर्थन देने की घोषणा की।

आपकी राय