ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

कल्की वेन्नस मंदिर में प्रमुख फिल्मी सितारों ने ली दीक्षा

Swatantra Vaartha  Sun, 7 Feb 2010, IST

bollywood actress, actor, kalki vainnas templeकल्की वेन्नस मंदिर में प्रमुख फिल्मी सितारों ने ली दीक्षा

चित्तूर)। जिले के सत्यवेडु विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के वरदय्यापालेम के निकट स्थित विश्व प्रसिद्घ कल्की वेन्नस मंदिर में आज बॉलीवुड व हॉलीवुड के सितारों की मौजूदगी के चलते काफी हलचल रहा। अपने चहेते अभिनेताआव अभिनेत्रियों को देखने के लिए आसपास के गांवों के लोगों की ब़डी संख्या भ़ीड लगी।

हाल के कुछ समय से कल्की आश्रम में रह रहीं अम्मा भगवान के पास दीक्षा लेने के लिए बालीवुड सितारों की कतारें लग रही हैं। इसी क्रम में आज अभिनेता ऋतिक रोशन, अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, समीरा रेड्डी, स्मित तथा डिंपल कपा़डया ने अपनेअपने परिवार के सदस्यों के साथ यहां आयीं। इसके अलावा करीब १५० आईएएस और आईपीएस अधिकारी भी यहां पहुंचे हुए थे। गौरतलब है कि अनेक प्रमुख पिछले कुछ समय से इस आश्रम में अम्मा भगवान के पास अध्यात्म दीक्षा ले रहे हैं।

हालांकि आश्रम के आयोजकों ने बालीवुड और हॉलीवुड सितारों के यहां पहुंचने की खबर को गुप्त रखने की भरपूर कोशिश की थी, लेकिन यह खबर किसी तरह आसपास के गांव वालों को पता चल गयी। ये सितारें इससे पहले कभीकभी तीनतीन दिन यहीं रखकर दीक्षा लिया करते थे, लेकिन उनका आज का दौरा केवल एक दिन के लिए ही था। आजकल वेन्नस आश्रम प्रतिदिन फिल्मी सितारों व विदेशियों से भराभरा नजर आ रहा है। सितारों के यहां पहुंचने की खबर के बाद पुलिस ने किसी तरह की अप्रिय घटना न घटे, इसके लिए सुरक्षा का पुख्ता बंदोबस्त किया था।

आपकी राय