ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

तेलंगाना के बनने पर ही होगी रंगारेड्डी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि : केसीआर

Swatantra Vaartha  Sun, 7 Feb 2010, IST

तेलंगाना के बनने पर ही होगी रंगारेड्डी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि : केसीआर

हैदराबाद। ए वी एजुकेशन सोसायटी व जस्टिस कोंडा माधव रेड्डी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में दोमलग़ुडा स्थित ए वी कॉलेज परिसर में प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री स्व के वी रंगारेड्डी की आत्मकथा की अंग्रेजी अनुवाद पुस्तक ‘दि स्ट्रगल एंड दि बेट्रियल: दि तेलंगाना स्टोरी’ का विमोचन किया गया।

स्वतंत्रता सेनानी कोंडा लक्ष्मण बापूजी ने इस पुस्तक का विमोचन किया।

कर्यक्रम में उपस्थित तेलंगाना राष्ट्र समिति के अध्यक्ष के चंद्रशेखर राव ने रंगारेड्डी के प्रति श्रद्घांजलि अर्पित करते हुए कहा कि तेलंगाना के लिए पूरा जीवन संघर्ष करने वाले के वी रंगारेड्डी सही मायने में तेलंगाना के पितामह हैं तथा पृथक तेलंगाना राज्य के बनने पर ही स्व रंगारेड्डी के प्रति सही श्रद्घांजलि होगी।

उन्होंने कहा कि इस महान व्यक्ति के सपने को साकार करने के लिए हमें अपना पृथक तेलंगाना का आंदोलन जारी रखना होगा। उन्होंने कहा कि रंगारेड्डी ने वर्ष १९६७ में ही तेलंगाना पर पुस्तक लिखी थी, लेकिन आज भी यहां के हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है।

राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि आंध्र प्रदेश में शांति बहाल होने का एक मात्र रास्ता पृथक तेलंगाना का गठन है। उन्होंने कहा कि हैदराबाद तेलंगाना का अभिन्न हिस्सा है और इसे कोई अलग नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल तेलंगाना राज्य के गठन के समर्थन में है।

कांग्रेस विधायक उत्तम कुमार रेड्डी ने कहा कि विश्व में कहीं भी इस तरह का आंदोलन नहीं हुआ है। भाजपा विधायक जीकिशन रेडड्डी ने कहा कि हिन्दी भाषियों के लिए देश में ९ राज्य हैं, तो तेलुगु भाषियों के लिए दो राज्य रहने में क्या हर्ज है। स्व रंगारेड्डी के पुत्र व पुस्तक के अनुवादक प्रो रामचंद्र रेड्डी न अपने पिताजी के तेलंगाना संबंधित विचारों पर प्रकाश डाला ।

इस अवसर पर कोंडा लक्ष्मण बापूजी,राजेश्वर राव, प्रो जयशंकर, प्रो रज्जाक फारुकी, प्रताप रेड्डी, नरसा रेड्डी ने भी स्व रंगारेड्डी के साथ बीते अपनीअपनी पुरानी यादों को ताजा किया। कार्यक्रम में नगरद्वय के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

आपकी राय