तेलंगाना आंदोलन को समर्थन देगा जेआईएच
हैदराबाद। जमातएइस्लामी हिंद (जेआईएच) ने आज एक विशाल रैली का आयोजन किया, जिसमें जेआईएच के सदस्यों ने पृथक तेलंगाना राज्य के लिए जारी आंदोलन को समर्थन देने की शपथ ली।
जेआईएच द्वारा निजाम कॉलेज ग्राउंड में आयोजित इस रैली में ब़डी संख्या में बुर्का पहने ल़डकियों तथा महिलाआें सहित मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भाग लिया। क्षेत्र की प्रमुख मुस्लिम राजनीतिक पार्टी ने एआईएमआईएम के इस मुद्दे पर फिलहाल चुप्पी नहीं त़ोडी है, पर जेआईएच ने तेलंगाना मुद्दे पर श्रीकृष्णा समिति के गठन की घोषणा के बाद पृथक तेलंगाना आंदोलन को समर्थन देने के उद्देश्य से इस जनसभा का आयोजन किया है।
जेआईएच की आंध्र प्रदेश तथा उ़डीसा इकाइयों और उनके सहयोगी संगठनों जैसे मूवमेंट फॉर पीस एंड जस्टिस, स्टूडेंट्स इस्लामिक आर्गनाइजेशन तथा गर्ल्स इस्लामिक आर्गनाईजेशन आदि के सहयोग से आयोजित इस जनसभा में हैदराबाद तथा नौ अन्य जिलों के मुस्लिम समुदाय की महिलाआें सहित बहु संख्या में लोगों ने भाग लिया।
सभा को संबोधित करते हुए जेआईएच, आंध्र प्रदेश तथा उ़डीसा के जनसंपर्क सचिव मोहम्मद अजहरूद्दीन ने कहा कि उन्होंने पृथक तेलंगाना राज्य के आंदोलन को समर्थन देने का निर्णय लिया है।
जेआईएच के उ़डीसा तथा आंध्र प्रदेश जोन के अध्यक्ष मलिक मोतेसिम खान ने कहा कि एक के बाद एक आने वाली सभी सरकारों ने शिक्षा, रोजगार, सिंचाई, उद्योग आदि क्षेत्रों में तेलंगाना क्षेत्र की अनदेखी की है। क्रांतिकारी गायक गद्दर ने कहा कि इतनी ब़डी संख्या में मुस्लिम महिलाआें को आया देख, उन्हें पूरा विश्वास है कि तेलंगाना हकीकत बनकर रहेगा
