ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या तेलंगाना मामला केन्द्र सरकार के गले की हड्‍डी बन गया है?

  • हाँ
  • नहीं
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

महंगाई पर काबू पाये संप्रग सरकार : वेंकैया

Swatantra Vaartha  Mon, 8 Feb 2010, IST

महंगाई पर काबू पाये संप्रग सरकार : वेंकैया

हैदराबाद। पुलिस ने आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सैक़डों कार्यकर्ताआें के उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वे महंगाई के मुद्दे पर राज्यपाल ई एस एल नरसिम्हन को एक ज्ञापन सौंपने के लिए राजभवन की ओर कूच कर रहे थे। भाजपा की महंगाई के विरोध में ‘चलो राजभवन’ रैली के तहत आज सैक़डों कार्यकर्ता खैरताबाद क्रॉस रोड पर इकट्ठे हुए और प्रात: ११ बजे उन्होंने राजभवन की ओर कूच करने का प्रयास किया। हालांकि वहां तैनात पुलिस ने उन्हें राजभवन की ओर कूच करने से रोक दिया।

इसके बाद भाजपा नेताआें तथा पुलिस अधिकारियों के बीच जमकर बहस हुई। कुछ देर के लिए इस मार्ग पर यातायात जाम हो गया और यात्रियों को दिक्कतें उठानी प़डीं।

इससे पूर्व, प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता एमवेंकैया नायुडू ने कहा कि आवश्यक वस्तुआें की कीमतें आसमान छू रही हैं, जबकि प्रदेश तथा केंद्र सरकार गहरी नींद में सो रही है। उन्होंने कहा कि महंगाई के कारण आम आदमी का जीना दूभर हो गया है। इन परिस्थितियों में सरकारों को नींद से जगाने के लिए भाजपा ने ‘चलो राजभवन’ रैली निकाली है। उन्होंने कहा कि वे संप्रग सरकार या प्रधानमंत्री के त्यागपत्र की मांग नहीं कर रहे हैं, बल्कि वह चाहते हैं कि केंद्र ब़ढती महंगाई पर अंकुश लगाने के लिए तुरंत प्रभावी कदम उठाये, जिससे समाज के मध्यम व गरीब तबके को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि अगर संप्रग सरकार ऐसा करने में विफल रहती है, तो उसके लिए इस्तीफा देना ही बेहतर होगा। उन्होंने प्रश्न किया कि अगर कोई सरकार आवश्यक वस्तुआें की ब़ढती कीमतों पर अंकुश नहीं लगा सकती, तो वह क्या कर सकती है? उन्होंने सरकारों से अनुरोध किया कि वे मेहनतकश लोगों की जिंदगी से न खेलें।

वेंकैया नायुडू ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि संप्रग अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी तथा प्रधानमंत्री डॉमनमोहन सिंह इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए हैं, जबकि गत स़ाढे पांच वषा] से कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा कि इतनी महंगाई तो भारतपकिस्तान तथा चीन के साथ युद्ध के दौरान भी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि आयात व निर्यात दोनों ही केंद्र सरकार के नियंत्रण होने के बावजूद किसानों को अपने उत्पाद का समर्थन मूल्य नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि तूअर का न्यूनतम समर्थन मूल्य ३,५०० रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है, जबकि तूअर दाल ९० रुपये प्रति किलो बिक रही है। सरकार द्वारा महंगाई पर आयोग गठित करने की घोषणा को हास्यास्पद करार देते हुए वेंकैया नायुडू ने कहा कि सरकार को यह सोच त्यागकर सार्वजनिक समस्याआें का हल निकालने के प्रति गंभीर होना चाहिए। प्रधानमंत्री के इस बयान कि महंगाई की कारण राज्यों की दोषपूर्ण नीतियां हैं, को भी उन्होंने हास्यास्पद करार दिया। भाजपा नेता ने सरकार से प्रश्न किया कि वह पेट्रोलडीजल की कीमतों में कमी क्यों नहीं कर रही, जबकि पूरे विश्व में इनकी कीमतों में कमी की जा रही है। श्री नायुडू ने सरकार को चेताया कि यदि उसने ब़ढती महंगाई पर काबू पाने के लिए तुरंत कदम नहीं उठाये, तो जनता की ओर से उसे इसका खामियाजा भुगतना प़डेगा।

आपकी राय